(यादव भवन का उद्घाटन व 3 जोड़ों का आदर्श विवाह भी हुआ)

राजनांदगांव | पिछले दिनों सर्किल कोसरिया यादव समाज अंडी के तत्वाधान में वार्षिक संगोष्टि का भव्य आयोजन ग्राम- अंडी में किया गया। जिला स्तरीय इस आयोजन में डोंगरगांव विधान सभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक दलेश्वर साहू द्वारा प्रदत्त विधायक निधि से नव निर्मित यादव भवन का उद्घाटन , युवक- युवती परिचय सम्मेलन व 3 जोड़ों का आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ। इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका पद्मश्री फुलबाशन यादव जी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष कंसु राम यादव ने किया। विशेष अतिथियों में सर्व के.आर.यादव,शीलू राम यादव,राधे यादव,महेश यादव,फगुवा राम यादव,हरीश यादव,दुर्गा प्रसाद यादव,दिग्विजय यादव,महेश यादव,विनीता यादव,मदन यादव,मुलचंद् यादव,कमलेश यादव,गोविंद यादव बल्दू राम यादवआदि ने भी अपनी  उपस्थिति देकर यादवी एकता का परिचय दिये हैं।
      ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत समाज द्वारा विशाल शोभा यात्रा से हुआ। कार्यक्रम स्थल पहुँच कर श्री राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबाशन यादव ने फीता काट कर नव निर्मित यादव भवन का विधिवतउद्घाटन किया। पद्मश्री फुलबाशन यादव ने अपने उद्बोधन में सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि यह पूरे जिला के लिए अनुकरणीय योगदान देने वाला कार्यक्रम है। समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित् करना अनिवार्य बताया।समाज की नियमावली की जानकारी सभी को होनी चाहिये और अंध विश्वास से ऊपर उठके सबको आगे आना होगा। युवक- युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह को अपनाना आज की आवश्यकता बताई। महिलाओं को छोटे- छोटे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी बताया।जिला अध्यक्ष कंसु राम यादव ने अपने व समाज की मजबूती के लिए संगठन पर जोर देते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में यादव समाज के जन प्रतिनिधि राजनीति के शेत्र में उभर कर सामने आये हैं,इन सबका विशेष सम्मान जिला कोसरिया यादव समाज के द्वारा ‘‘यादव गौरव सम्मान ’’ से किया जायेगा। जिला के संरक्षक के.आर. यादव ने अभूत पूर्व आयोजन पर बधाई देते हुए सामाजिक नियमावली पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के साथ महिलाओं के सम्मान में संशोधित नियमावली का वाचन करते हुए अपने आप से ही इनका पालन करने पर जोर दिया और समाज को गुमराह करने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने की अपील की है। जिला उपाध्यक्ष राधेलाल यादव ने संगठित एवं असंगठित समाज की कीमत को बखूबी से समझाते हुये संगठित रहने पर जोर दिया।
     समाज में आदर्श प्रस्तुत करने वाले आदर्श विवाह के तीनों जोड़ों को जिला कोसरिया यादव महासभा राजनंदगांव के द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह का प्रमाण- पत्र और स्मृति चिन्ह ससम्मान प्रदान किया गया। चि.अक्षय पिता किशुन राम यादव अंडी संग सौ. का. पुनीता पिता स्व.संतु राम यादव चाँद सुरूज गोंदिया, चि. मोंटू पिता रघुबीर यादव बजरंगपुर नवागाव संग सौ.का. ज्योति पिता चैत राम यादव चिखली राजनंदगांव और चि. सुनील पिता दया राम यादव डोमहाटोला संग सौ.का. शिवानी पिता झगरू राम यादव बजरंगपुर नवागांव राजनंदगांव शामिल होकर समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किये हैं। सर्किलों से सर्व चिंता राम यादव,खिलावन यादव,सुदर्शन यादव,देवागा यादव,धन्ना लाल यादव,हिरदे राम यादव,लक्ष्मण यादव, ग्वाला प्रसाद यादव, कीर्तन यादव, लखन यादव,जितेंद्र यादव,आशा राम यादव,योगेश यादव,सत्यदेव यादव, मुलचंद् यादव आदि भी समारोह में मौजूद रहे। सर्किल कोसरिया यादव समाज अंडी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष भोजराम यादव,उपाध्यक्ष सुखचरण यादव,सचिव विजय यादव, सहसचिव लेखराम यादव, कोषाध्यक्ष भुजबल यादव, संरक्षक दशरू यादव पंचगैहा प्रमुखों में राजबली यादव, मानिक यादव, संतू राम यादव, संतोष यादव, विष्णू यादव, गोपाल सखा, सम्पत लाल यादव सहित युवा मंडल एवं महिला मंडल की सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुकरणीय रहा।
जिला युवा प्रकोष्ठ के सदस्य एवं स्थानीय संरक्षक यादव समाज के गौरव काष्ठ हस्त शिल्प कला कार अशोक कुमार यादव ने अपने सफल मंच संचालन के साथ ही अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। सफल आयोजन के जिला यादव समाज राजनंदगांव ने सर्किल कोसरिया यादव समाज अंडी के प्रति भी हार्दिक आभार प्रकट किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने दिया। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *