राजनांदगांव भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ी बच्चों के लिए बाल संरक्षण और उनके अधिकार विषय पर प्रशिक्षण दया गया। इसमें प्रशिक्षक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शरद श्रीवास्तव और एनसीडीएस की नोडल डॉ.प्रियल कश्यप थे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न प्रदेशों के लगभग सत्तर बच्चों ने हिस्सा लिया। बाल आयोग के पूर्व सदस्य शरद श्रीवास्तव ने बाल संरक्षण, किशोर न्याय अधिनियम, पाक्सो एक्ट सहित बच्चों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों को उदाहरण और कहानियों के माध्यम से सरल तरीके से समझाया। इसी क्रम में डॉ. प्रियल कश्यप ने गुड टच-बैड टच के बारे में बताया। इस अवसर पर दिव्या धारावत सहायक बास्केटबॉल प्रशिक्षक, डॉ. पूजा मेश्राम सीपीएम और प्रदीप शर्मा जिला संगठक रेडक्रास सोसायटी उपस्थित थे। बाल आयोग के पूर्व सदस्य शरद श्रीवास्तव ने दिया प्रशिक्षण।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *