राजनांदगांव I छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने कहा। मोती तालाब व चिखली तालाब के अलावा अन्य तालाबों के आसपास साफ सफाई कराने, दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा ने कहा कि दीपावली त्योहार में शहर के आंतरिक व बाह्य क्षेत्रों सहित बाजार व शहर के प्रमुख मार्गों में भीड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। विभिन्न समानों की खरीदी बिक्री के कारण शहर में कचरा फैल गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें।

नाली से कचरा निकालने के उपरांत उसे तुरंत उठाएं। दवाई एवं चूना का छिड़काव करें। मच्छर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वार्डों में फागिंग करें। दुकानदारों व पसरा वालों को गंदगी न फैलाने कचरा वाहन में डालने, डस्टबीन का उपयोग करने समझाइश दें। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के पूर्व मोती तालाब, चिखली तालाब सहित अन्य तालाबों के आस पास साफ-सफाई कर कटीली झाड़ियां कटवाएं। दवाई का छिड़काव कर चूने से लाइन खीचें। आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर की साफ सफाई के अलावा आस पास भी साफ सफाई रखें। कचरा डोर-टू-डोर संग्रहण गाडी में ही डालें। मौसमी बीमारी डेंगू मलेरिया से बचने सावधानी बरतें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *