मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 अगस्त 2023 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे राजनांदगांव विकासखंड के के ग्राम डुमरडीहकला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम सेम्हरादैहान में दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.05 बजे से दोपहर 3़.25 बजे तक ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे ग्राम डुमरडीहकला मैदान हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *