राजनांदगांव , तगड़ी सुरक्षा के बीच सीजी बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण केंद्राध्यक्षों को समन्वय केंद्र स्टेट स्कूल से किया गया। इसे संबधित थानों में सुरक्षित किया गया जो परीक्षा के दिन एक घंटे पहले केन्द्रों में पहुंचेगी। वितरण के लिए बसों की व्यवस्था कर केन्द्राध्यक्ष स्टेट स्कूल पहुंचे थे। सामग्री वितरण के बाद वहां डीईओ प्रवास कुमार बघेल द्वारा पुलिस अभिरक्षा में थाना के लिए बसों को रवाना किया गया। परीक्षा के दिन केंद्र अध्यक्षों के द्वारा संबंधित पुलिस थाना से परीक्षा केंद्र ले जाकर परीक्षा ली जाएगी।

बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला समन्वयक स्टेट स्कूल के प्राचार्य माधो सिंह ने 88 केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और मूल्यांकन के दौरान सावधानी बरतने ट्रेनिंग दी। कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 से 13 मार्च, 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक होगी। दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षा 9 से 12:15 बजे के बीच होगी। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में बैठना अनिवार्य है। वहीं 9:15 बजे से प्रश्न पत्र हल करेंगे। केंद्राध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है।

20 को भूगोल व फिजिक्स से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा परीक्षा सत्र 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड में कुल 10096 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं बोर्ड में 8015 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल का गठन कर प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई है जो केन्द्रों में दबिश देंगे। 12वीं बोर्ड में 20 को भूगोल और भौतिक शास्त्र विषय से शुरू होगी। 10वीं में 21 को हिन्दी विषय से परीक्षा शुरू होगी। इधर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 7 केन्द्र बने हैं। इसमें 4 नांदगांव और 2 डोंगरगढ़, 1 खैरागढ़ में बना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *