राजनांदगांव | सीजी बोर्ड की परीक्षा जारी है। इस बीच कापियों के जांच के लिए भी आदेश जारी हो गया है। शहर के स्टेट स्कूल को कापी जांचने के ​लिए केंद्र बनाया गया है। जहां करीब 400 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है।

जारी आदेश के मुताबिक 16 मार्च से कापियों की जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके​ लिए शिक्षकों की नियु​क्त करने की प्रक्रिया भी शुरु की जा रही है। बता जरूरत पड़ने पर बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल को भी कापी जांचने के लिए केंद्र बनाया जा सकता है। बता दें कि दसवी-बाहरवी की करीब डेढ़ लाख कापियां जांच के लिए शहर पहुंचती है। 16 मार्च के पहले कापियों के पहुंचने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इधर जिले में बोर्ड की परीक्षाएं जारी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *