राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन विभाग में इलाज के दौरान डायरिया मरीज की मौत को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर लापरवाही माना है। इस मामले में सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर चेतन लाल साहू व जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर पराग मेश्राम को २८ जुलाई को शो-कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के करमतरा निवासी १८ वर्षीय हेमलता पिता हेमूलाल सिन्हा को १६ जुलाई की रात तकरीबन 11 बजे भर्ती किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार युवती को उल्टी-दस्त पेटदर्द और निम्न रक्तचाप की समस्या थी। इंटर्न डॉक्टर धनेश्वरी बरिहा एवं डॉक्टर ईशा साहू ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। इस पूरे मामले में इंटर्न डॉक्टरों ने लिखित सूचना दी है, जिसमें उल्लेख है कि संबंधित डॉक्टरों के मरीज को न देखे जाने के कारण ही समय पर उचित चिकित्सकीय लाभ नहीं मिला।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *