– शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ शासकीय भूमि का किया निरीक्षण
– मोहारा जलसयंत्र गृह देख नदी में पानी के संग्रहण की ली जानकारी

राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे विभागीय अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण किये। इस दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, तहसीलदार मनीष वर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा व आलोक श्रोती, पार्षद प्रियंका पंकज कुरंजेकर उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा मोहारा जलसयंत्र गृह का निरीक्षण कर नदी में पानी की स्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।

This image has an empty alt attribute; its file name is 56-3.jpeg

उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है, जिसका लाभ जनता को देने उसका क्रियान्वयन आवश्यक होता है। इसी प्रकार राजनांदगांव में नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषणा कर विभिन्न योजनाएं की स्वीकृति दी गयी है। उन्हीं घोषणाओं को धरातल में पूरा करने आज महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारियों के साथ निगम सीमाक्षेत्र में भूमि की उपलब्धता देखने सुबह निकले।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि शासन द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न घोषणाएं की गयी है, जिसका धरातल में क्रियान्वयन करने आज स्थल चयन किया जा रहा है। योजनाओं में हॉकी एकेडमी, नालंदा परिसर, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, थोक मार्केट जैसे अन्य कार्य के लिए स्थल चयन कर निर्माण किया जाना है, ताकि निर्माण उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशानुरूप राजनंादगांव की जनता को लाभ मिल सके। इन योजनों के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर के साथ ऊर्जा पार्क के बाजू, कुंज बिहार कालोनी में कृष्ण कुंज के बाजू तथा मोहारा बाईपास रोड के शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। भूमि उपलब्धता के आधार पर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि योजना की स्वीकृति अनुसार स्थल चयन करना है और मापदण्ड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने राजस्व, राजगामी एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि उक्त भूमि के अलावा निकाय क्षेत्र में आपके विभाग के अधीन शहर की रिक्त भूमि की सम्पूर्ण जानकारी नक्शा-खसरा सहित प्रस्तुत करें, जिससे योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।

भ्रमण के दौरान महापौर श्री यादव व कलेक्टर डॉ. भुरे मोहारा स्थित जलसयंत्र गृह का निरीक्षण किये। महापौर श्री यादव ने कहा कि मोंगरा से पानी लिया जा रहा है, जो एनीकट में पहुंच गया है, जिससे लगभग एक माह पानी आपूर्ति की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने मोहारा एनीकट में पानी संग्रहण की जानकारी लेकर कहा कि प्लांट में आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखें तथा जल संकट वाले क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके व संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *