राजनांदगांव , स्थानीय माहेश्वरी भवन में सत्र 2026-29 के लिए माहेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सुषमा राठी अध्यक्ष, पिंकी धूत सचिव एवं मंजू बागड़ी को कोषाध्यक्ष के लिए चयन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में संरक्षक सरस्वती लोहिया, प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी, जिला अध्यक्ष विनीता डागा, जिला सचिव प्रीति चितलांगिया ने निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया।

कार्यक्रम का संचालन अलका सुरजन ने किया। वर्तमान अध्यक्ष दीपा बागड़ी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया एवं कार्यभार सौपा। साथ ही आगामी 21 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी का स्वागत एवं मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाने का प्रारूप रखा। आज के कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन महेश वंदना एवं हनुमान चालीसा से किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी ने नई कार्यकारिणी टीम को मार्गदर्शन दिया एवं उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमिता मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम का समापन में उपस्थित सभी सदस्यों ने तिल-गुड़ से अल्पाहार किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *