CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

टेड़ेसरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी में अध्ययनरत छात्रों ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय रिजर्व बैंक के द्वारा 90वीं वर्षगांठ पर क्विज प्रतियोगिता में टीम एक के दो छात्र लेमनचंद बीसीए द्वितीय वर्ष, मो. उवैश आलम बीसीए अंतिम वर्ष तथा टीम 2 के दो छात्र रेमन कुमार बीसीए अंतिम वर्ष, विनय हिरवानी बीएससी सीएस अंतिम वर्ष साथ ही टीम 3 की दो छात्राओं अंजली साहू व लक्ष्मी कुर्रे बीएससी बायो अंतिम वर्ष ने प्रथम चरण क्वालीफाई की है।

इस चरण में भारतीय इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य व समसामयिक ज्ञान पर आधारित बहु विकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। जिनकी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में पूर्व तैयारी कर छात्र सफल हो सके। द्वितीय चरण के लिए चयनित 90 टीम के प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पांच नवंबर को रायपुर में किया गया है। सभी सफल छात्र- छात्राओं को प्राचार्य आरके ठाकुर, नोडल अधिकारी निकिता शाह, सहायक प्राध्यापक त्रिवेणी साहू, पंकज भारती, कश्यप राठौर, मुस्तफा अंसारी ने शुभकामनाएं दी। आगामी चरणों के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *