राजनांदगांव | जिलेभर के सरकारी स्कूल परिसर में किचन गार्डन बनाया गया है। वहां पहले सब्जियों सहित फूलों एवं अन्य प्रकार के सुंदर पौधे लगाए गए थे। लेकिन उचित देखभाल नहीं होने से गार्डन के पौधे खराब हो रहें है।
कई जगह फेसिंग खराब हो गई वहां मवेशी प्रवेश करते है। इन उद्यानों में लगी फेसिंग की मरम्मत और देखभाल करें तो स्कूल की सुंदरता बनी रहेगी।

