छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्टोन आर्ट गतिविधि में प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने पत्थरों को रंगकर पर अपनी कला को उकेरा

– प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में स्टोन आर्ट गतिविधि का हुआ सफल आयोजन
राजनांदगांव । प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहाँ शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में प्रयास आवासीय  विद्यालय में स्टोन आर्ट गतिविधि का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, रूचि और सहर्ष भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगों और डिजाइनों के माध्यम से साधारण पत्थरों को आकर्षक कलाकृतियों में बदलते हुए छात्रों की मौलिकता और कलात्मक कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कला के प्रति अपनी समझ विकसित की, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सृजनशील सोच जैसी क्षमताओं को भी मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा निखारने में अत्यंत सहायक होती हैं। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विविध रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

kgnews

Recent Posts

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

24 minutes ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

31 minutes ago
MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

1 hour ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

1 hour ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

2 hours ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

2 hours ago