डोंगरगढ़ , डोंगरगढ़ में शुक्रवार रात हुई चाकूबाजी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। इधर घायल ​युवकों की हालत में सुधार भी हो रहा है। घटना रात करीब 10.30 बजे बुधवारी पारा स्थिति पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में हुई थी।

खाने के सामान को लेकर हुए विवाद में आरोपी आशीष मंडावी, अनिल थापा, दिनेश और गज्जू ने पास ही बैठे ​ललित मानिकपुरी और भोज मानिकपुरी से मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने हत्या की नियत से ललित और सोनू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी अजय मंडावी और अनिल थापा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दिनेश और गज्जू फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *