CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

डोंगरगढ़ I माई की नगरी में श्रीहनुमान युवा समिति के द्वारा आयोजित श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व हनुमानजी के 5 निशान व ठाकुरजी के साथ शोभायात्रा निकाली। इस वर्ष यह आयोजन का 13 वर्ष पूर्ण हुआ। बैड बाजे की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। जय बजरंग अखाड़ा, धुमाल के धुन में युवा थिरकते हुए महावीर मंदिर प्रांगण पहुंचे। रात्रि मंे प्रसादी की व्यवस्था समिति द्वारा की गई। रैली नगर भ्रमण करते हुए महावीर मंदिर प्रांगण पहुंची जहां मातृशक्ति शक्ति वाहिनी की माताएं बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुई। सभी भगवा साफा बांध श्री राम व हनुमान जी के जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया।

नगर को तोरण, झंडे, महावीर मंदिर प्रांगण को स्वागत गेट लाइट से सजाया गया। शोभायात्रा में भगवान राम जानकी लक्ष्मण को आकर्षक ढंग से सजाकर बग्गी में निकला गया। निशान यात्रा लेकर पांच नवयुवक पगड़ी पहने शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे शोभायात्रा में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी भी निकाली गई तथा हनुमान चौक, गोल बाजार में आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया गया। समिति ने खाड़ी संकट को देखते हुए अपने कार्यक्रम में परिवर्तन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम की जगह कार्यक्रम दो दिनों का बनाया गया। तेल संकट के चलते बाइक रैली स्थगित कर दी गई। साथ ही डीजे एवं अन्य महंगे खर्चों पर क्रमिक रूप से कमी करते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *