दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता के विद्यार्थींयों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत के निर्देशन में और विभागीय शिक्षक अमितेश सोनकर, रेशमी साहु एवं विभा सिंह के साथ पत्रकारिता विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।भ्रमण के तहत छात्रों को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर का दर्शन कराया गया । भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और पुरातात्विक धरोहरों की महत्ता से परिचित कराना था । सिरपुर में छात्रों ने प्राचीन लक्ष्मण मंदिर, गंधेश्वर महादेव मंदिर, सुरंग टीला, तीवरदेव, बौद्ध विहार जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण किया । सिरपुर जो की पांचवी छठवीं शताब्दी का प्रसिद्ध पुरातन स्थल है, जहां लगभग 17 सौ साल पहले निर्मित ईटों का लक्ष्मणेश्वर मंदिर , गंधेश्वर महादेव सहित दर्जनों पुरातात्विक महत्व के स्थल है l बच्चों के शैक्षणिक एवं अभिव्यक्ति कौशल विकास एवं सामाजिकता एकता, परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ाने, साथ ही साथ बच्चों में आत्म विश्वास जागृत करने के लिए इन स्थलों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वास्तुकला, संस्कृति और धार्मिक महत्व के बारे में विशेषज्ञ गाइड ने सभी को जानकारी दी । ऐतिहासिक स्थल सिरपुर जो प्राचीन समय में छत्तीसगढ़ की राजधानी हुआ करती थी और आज दिल्ली के ताजमहल के सामान छत्तीसगढ़ में बने लाल ईंटो से निर्मित लक्ष्मण मंदिर जो प्रेम का प्रतिक है इसका इतिहास बहुत ही रोचक है जो की रानी वास्टा देवी ने अपने पति की याद में इस मंदिर का निर्माण कराया । साथ ही पुरातत्विक स्थलों में जाकर प्राचीन मूर्तियों व कलाकृतियों और सुरंग तिला, तिवारी देव, बौद्ध विहार, गन्धेश्वर महादेव से रूबरू हुए । ऐतिहासिक स्थल सिरपुर, धार्मिक स्थल कौशल्या माता मंदिर और प्राकृतिक स्थल बड़े तरिया चौपाटी का आनंद लेते हुए उन स्थलों की विशेषताओं को जानने के बाद विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों की रिपोर्टिंग की और साथ ही उन स्थलों की जानकारी को अपने यूट्यूब चैनल इंडिया टुडे न्यूज़ और द ब्लू प्रिंट के माध्यम से लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया । इस भ्रमण में विभागीय शिक्षक सहित 35 विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों का लाभ उठाया ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *