गंडई पंडरिया गंडई में तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे ग्रामीण और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार सुबह 7 बजे सुरही नदी के रपटे के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के ग्राम पदमी निवासी 45 वर्षीय परमेश्वर निर्मलकर अपने पोते 10 वर्षीय डीकेश निर्मलकर और पत्नी के साथ कवर्धा की दिशा में जा रहे थे। सुबह उनकी बाइक सुरही नदी के रपटे के पास पहुंची थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात हाइवा ने उनकी बाइक को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि हाइवा के पिछले पहिए में दबने से परमेश्वर निर्मलकर और उसके पोते डीकेश की मौके पर ही मौत हो गई। शव टुकड़ों में बिखर गई। वहीं परमेश्वरी की पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं। जिसे गंडई हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा है। इधर गंडई पुलिस की टीम वाहन चालक की पतासाजी में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *