राजनांदगांव , ग्राम बम्हनीभांठा के हाई स्कूल के फर्नीचर को कथित रूप से बेचने की शिकायत सामने आने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने डीईओ को शिकायत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। यहां कुछ लोगों द्वारा साइकिल में फर्नीचर बांधकर ले जाने की फोटो वायरल हुई है।
उन्होंने कहा स्कूल संसाधनों की कमी से जूझ रहें है। स्कूल में उपलब्ध फर्नीचर का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने, स्कूल में नए फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग की गई है। डीईओ ने प्रवास सिंह बघेल ने उक्त मामले की गंभीरता को ध्यान में रख जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान उत्तर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी, सौम्य शर्मा, निर्मल द्विवेदी, निमेष देशलहरे, विकास यादव, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी है।
