राजनांदगांव ऊर्जा पार्क में बुधवार की रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 24 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर करीब 12 करोड़ रुपए की लागत वाले नालंदा परिसर का भी भूमिपूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने लगभग 30 लाख रुपए लागत के पुष्प वाटिका में निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया। इसके साथ लगभग 12 करोड़ रुपए लागत के नालंदा परिसर और लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से मूलभूत सुविधा के तहत रोड, नाली, सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान, प्रवेश द्वार, शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह कहा कि विकास के नए आयाम और नए दरवाजे खुल रहे हैं। नई पीढ़ी के निर्माण के लिए नालंदा परिसर बड़ा कारगर सेंटर बनेगा। नालंदा परिसर जब किसी शहर में आ जाए तो हजारों युवकों में परिवर्तन लाता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के विकास के बड़े कार्यों में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम के साथ अब नालंदा परिसर जुड़ जाएगा। नालंदा परिसर बनने से युवा पीढ़ी के निर्माण का कार्य होगा। नालंदा परिसर 24 घंटे खुला रहेगा। यहां हजारों बच्चे रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

50 कम्प्यूटर और लैपटॉप रहेंगे, इंटरनेट सुविधा भी इस नालंदा परिसर में इंटरनेट से कनेक्ट 50 कम्प्यूटर और लैपटॉप रहेंगे। दुनिया की सारी जानकारी यहां से ले सकेंगे। यह रायपुर के नालंदा परिसर जैसे होगा। वहां के हजारों बच्चे अलग-अलग परीक्षाओं में पास हो चुके हैं। आने वाली पीढिय़ों के लिए नालंदा परिसर बहुत महत्वपूर्ण सौगात होगी। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि नालंदा परिसर राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर छत्तीसगढ़ के कुछ ही जगहों पर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *