राजनांदगांव , बारहवीं बोर्ड में सोमवार को रसायन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और लेखा शास्त्र की परीक्षा हुई। जिले में नकल रोकने बने उड़नदस्ता दल के अफसरों ने परीक्षा केन्द्रों में दबिश देकर निरीक्षण किया। लेकिन जिले के किसी परीक्षा केन्द्र में नकल प्रकरण नहीं मिला। बारहवीं बोर्ड में 20 फरवरी से भूगोल, भौतिक शास्त्र विषय से परीक्षा शुरू हुई थी।

अब 25 को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। इधर दसवीं में 21 को हिन्दी विषय से परीक्षा की शुरुआत हुई थी। कल 24 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा बारहवीं में 2 और दसवीं में कल दूसरा पर्चा होगा। नकल रोकने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक स्तर पर 8 उड़नदस्ता दल बनाया गया है। अभी तक नकलची नहीं मिले। सोमवार को सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में किरगी, करमतरा, खुज्जी, कुमर्दा, आमगांव परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनोज मरकाम, कामिनी साहू उपस्थित रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *