राजनांदगांव | रामजानकी बाला बाबा मंदिर सोनारपारा में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक किया जाएगा। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर पार्थिव लिंग का पूजन अत्यंत श्रेष्ठ है। पार्थिव लिंग की पूजन करने से शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते है।

साल में एक बार आने वाले महाशिवरात्रि के दिन मिट्टी से बना हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन व रूद्राभिषेक का महत्व है। सभी भक्तगण पूजा विधिपूर्वक करें। संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, प्रकाश शर्मा व अभिषेक चौबे ने बताया कि मंदिर में सुबह 9 बजे से विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजन की तैयारी के लिए संघ के निखिल वैष्णव, वेद त्रिपाठी, रामकुमार वैष्णव, दुर्गा प्रसाद तिवारी, राज दुबे, किरण वैष्णव आदि जुटे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *