राजनांदगांव | सोमनी पुलिस की टीम ने शराब का अवैध परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 170 पाव शराब जब्त की गई है। जिसकी कीमत 13 हजार रुपए से अधिक है।
वहीं आरोपियों से दो मोपेड भी जब्त की गई है। सोमनी पुलिस ने बताया कि आरोपी समीर पारधी व रामा पारधी को मोपेड से शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। 120 पाव शराब जब्त किए हैं। आरोपी प्रदीप पाराधी से 51 पाव शराब व मोपेड वाहन जब्त किया गया है।
