राजनांदगांव । जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी राजनांदगांव ने 2000 की नोट का उपयोग सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए किया जा रहा है। आम आदमी के पहुंच से यह नोट पूरी तरह से दूर हो चुकी है। ना तो देश में काला धन आया। ना भ्रष्टाचार खत्म हुआ ।ना देश की जीडीपी बढ़ी। इसके विपरीत स्विस बैंक में हमारे देश का काला धन और बढ़ गया।RBI ने 2000 की नोट को किस उद्देश्य से बनाया था। यह समझ से परे है। जब देश डिजिटल इंडिया की तरफ
बढ़ रहा है तो 2000 के नोट को चलन में रखना डिजिटल इंडिया के लिए घातक है। यह नोट आम जनता के लिए अनुपयोगी है। अतः इसे तत्काल बंद किया जाए ताकि देश में भ्रष्टाचार कम हो। और देश में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल सके।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *