राजनांदगांव बनभेड़ी में फोरलेन के किनारे 30 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर भगवान राधा-कृष्ण का प्रेम मंदिर बनाया जा रहा है। इसमें पांच हजार स्क्वेयर फीट पर मंदिर बन रहा। इसकी कुल लागत चार करोड़ रुपए बताई गई है। मंदिर में जयपुर राजस्थान से मकराना मार्बल की प्रतिमाएं बनवाई जा रही हैं। बीच में भगवान राधा-कृष्ण की जोड़ी और अगल-बगल में भगवान गणेश और हनुमान जी विराजमान होंगे। इसके लिए एबीस कंपनी ने जमीन मंदिर निर्माण के लिए दी है। सर्व समाज के द्वारा निर्माण में सहभागिता निभाई जा रही है। मंदिर परिसर में पार्किंग और खेलकूद की जगह के अलावा प्रसादी के लिए अलग से जगह तय की जा रही है। पंडित के निवास स्थल भी बनाया जा रहा है। हवन व कथा के लिए भी यहां पांच हजार स्क्वेयर फीट की जगह रखी गई है। वहीं धार्मिक अनुष्ठान भी यहां कराए जा सकेंगे। पूर्व में इंदामरा में अल अजीज मस्जिद का निर्माण कराया गया था, जिसे हर वर्ग के लिए खुला रखा जाता है। वहीं एबीस कंपनी के एमडी बहादुर अली ने कंपनी की जमीन मंदिर निर्माण के लिए दी है। निर्माण के लिए खर्च भी उन्हीं के द्वारा किया जा रहा है। आपसी सद्भाव के लिए यह एक मिसाल है। यह उनके सर्व समाज के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करती है। राजस्थान में जो प्रतिमाएं बन रही हैं, उसे इन्हीं के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *