राजनांदगांव| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के सुवरबोड़ में 10 मार्च को स्व.लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी दिवस को यादगार बनाने के लिए समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें गोंड समाज के 4 जोड़े सामाजिक रीति-रिवाज और नीति-नियमों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर के विधायक इंद्र शाह मंडावी होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंड समाज केंद्र अध्यक्ष पूरन सिंह कुमेटी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पानाबरस राज जमींदार लक्ष्मेंद्र शाह मंडावी, पूर्व विधायक संजीव शाह कुंजाम, पूर्व गोंड समाज संभाग अध्यक्ष नरेंद्र नेताम, गोड़ समाज के संभाग अध्यक्ष मोहन हिड़को एवं संभागीय संरक्षक अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ चंदेश ठाकुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरपंच व सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 10 मार्च को कार्यक्रम सुबह 8 बजे से गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ में प्रारंभ होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *