डोंगरगढ़. शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में 27 फरवरी गुरुवार को सत्र 2024-25 का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य डॉ. ईव्ही रेवती के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुय अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा रामजी भारती, अध्यक्षता पूर्व विधायक विनोद खांडेकर एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह बन्नौआना, जनभागी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन चीकू, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंग बन्नौआना, अध्यक्ष महिला भाजपा सविता, डोंगरगढ़ युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष़ सुमित मिश्रा, मां बलेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पार्षद सुमित ताम्रकार, अविनाश टेभुरकर, अमन जनबंधु सहित विश्वनाथ यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक नगर संघ ,सरफराज नवाज, प्रकाश अग्रवाल, रिंकू बंसल, आवेश निगम, ललित शर्मा, भागवत नामदेव, श्याम तिवारी आदि उपस्थित थे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य ने महाविद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया। मुय अतिथि पूर्व विधायक रामजी ने कहा कि विद्यार्थी अपना अध्ययन लक्ष्य बनाकर पूरे मनोयोग से करें, महाविद्यालय के प्रतिभावान एवं निर्धन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में किसी प्रकार समस्या आने पर निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। भारती ने अपनी माताजी की स्मृति में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्वर्ण पदक देने की घोषणा भी की। पूर्व विधायक खांडेकर ने महाविद्यालय में स्वयं द्वारा अध्ययन के अनुभवों को साझा करते हुए निरंतर विकास के लिए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। विकास के लिए की गई मांगों को सभी के सहयोग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा गया कि वह अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो। पालिका के माध्यम से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन चीकू ने कहा कि शासन-प्रशासन के माध्यम से निरंतर विकास कार्य सभी के सहयोग सेे कराए जाएंगे। महाविद्यालय पाखी पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दिव्या नामदेव एमए भूगोल प्रथम स्थान, रितु पटेल एमए भूगोल तृतीय स्थान, प्रगति महोबिया एमए अर्थशास्त्र द्वितीय स्थान, दीप देवांगन भौतिकशास्त्र तृतीय स्थान, धनेश्वर देवांगन एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय स्थान तथा करीना डोंगरे समानित हुईं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *