राजनांदगांव , होली पर्व के दौरान रेल यात्रियों को राहत देने रेलवे 70 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें 14 फेरे वाली और यहां से गुजरने वाली 56 फेरे वाली ट्रेनें शामिल है। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को होली पर्व के समय भीड़ से राहत देने, कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने और सुगम यात्रा सुविधा देने ट्रेन चलाई जाएगी।
दुर्ग, बिलासपुर, गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ट्रेनों से दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन,चर्लपल्ल ी सहित देशभर के स्टेशनों तक जाने सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 08751-08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल दोनों दिशा में 2-2 फेरों में चलेगी।
