राजनांदगाव। विधानसभा के ग्राम बरगाही मे युवा नेता निखिल द्विवेदी जी ने भूपेश सरकार कि योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखा गया। जिसमे एन एस यु आई जिलाध्यक्ष अमर झा,युवा नेता रवि साहू, अकबर साहू, मनीष साहू एवं अन्य के उपस्थिति मे बैठक हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सदस्य छतीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे किसान का बेटा मुख्यमंत्री है जो हमेशा किसानो ,मजदूरों के हित के बारे में सोचते है।किसानो ,मजदूरों की आर्थिक दशा को मजबूत करने मे लगे है।राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही है और हम सभी अंतिम व्यक्ति तक शासन की इन योजनाओं का लाभ दिलाना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा निरंतर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरन मनीष साहू उपसरपंच,दुष्यन्त यादव अध्यक्ष युवा मितान क्लब, अकबर साहू,राधे श्याम साहू,धर्मेंद्र ,चन्दु ,गोपाल,वासुदेव ,डालेन्द्र,डॉ राजेश,मितानिन दीदी व महिलाए एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
