राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का आज जगदलपुर के राजमहल में आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके अपने दो दिवसीय जगदलपुर प्रवास के दौरान आज राजपरिवार के आमंत्रण पर सौजन्य भेंट करने राजमहल पहुंची थीं। राजमहल में राजमाता कृष्णा कुमारी देवी सहित राजपरिवार के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय भी मौजूद थे। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *