रायगढ़

रायगढ़ : प्रदेश में सबसे अधिक स्वावलंबी गौठान रायगढ़ जिले से जिले के 279 गौठान हुए स्वावलंबी

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 7933 गौठानों में से 2201 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। स्वावलंबी गौठान गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए स्वयं के पास उपलब्ध राशि का उपयोग करने लगे हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 279 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर महासमुन्द एवं कोरबा जिले में 170-170 गौठान स्वावलंबी हुए है।

गौरतलब है कि राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अब तक 10591 गांवों में गौठान के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिसमें से 7933 गौठानों का निर्माण पूरा हो चुका है और वहां पर गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण सहित अन्य आयमूलक गतिविधियां संचालित हो रही है। वर्तमान में 2300 गौठानों का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है शेष 358 गौठानों के निर्माण का कार्य अभी शुरू कराया जाना है। गौठानों में पशुधन के देखरेख, चारे-पानी एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

नियमित समीक्षा व मॉनिटरिंग से स्वावलंबन की ओर बढ़ते जिले के गौठान

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने गौठान संचालन तथा वहां योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से विकासखण्डवार कार्यों की समीक्षा की। जिसके आधार पर गौठान संचालन के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। गौठान में संलग्न कर्मचारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। जिनके फीडबैक के आधार पर काम में कसावट लायी गई। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व उसके विक्रय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इन सामूहिक गतिविधियों का परिणाम रहा कि रायगढ़ जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 279 गौठान स्वावलंबी बने। इसके साथ ही गौठानों में अन्य आयमूलक गतिविधियों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके चलते गौठान में कार्यरत महिला समूह अतिरिक्त आय सृजित कर रही है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago