अग्रसेन महाविद्यालय में गुरूवार को हिंदी दिवस पर कवी सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें रिक्की बिंदास, योगेश शर्मा, पंखुड़ी मिश्रा तथा राकेश तिवारी ने अपनी रचनाओं से दर्शकों का भरपूर मनोरजन किया।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि हिंदी देश के सम्मान से जुडी भाषा है। उन्होंने इसके अधिक से अधिक उपयोग की बात कही।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हिंदी का महत्त्व भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में लगतार बढ़ रहा है इसलिए इसकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी।

महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के  सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने आमंत्रित कवियों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की हिंदी की प्राध्यापक डॉ. डॉली पाण्डेय ने किया। इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *