शहर में तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ये घटना पुरानी बस्ती का है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्रम्हेव इंग्ले ने पिड़ित लेखराम साहू से सैलून में मुलाकात के दौरान अपने आप को तिरूपति बालाजी का पण्डित होना बताया और पीड़ित और उसके परिवार वालो पर ग्रह दशा सही नही होने की बात कहकर तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर आन लाईन
40 लाख रू लेकर धोखाधडी किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420, 508 के तहत मामला दर्ज किया है।
