रायपुर शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हर बार बाइक, पैसे, सोने-चांदी के जेवरात आदि की चोरी की घटनाएं सामने आती रहती थी। इस बार चोर ने लंबा सामान ही पार कर दिया। अंतर्राज्यीय चोर दिनदहाड़े सीधा ट्रक को ही ले उड़ा। आरोपी को ढूंढने में पुलिस को पसीने बहाने पड़े। मामला खमतराई थाने क्षेत्र का है। चोर ने खड़े ट्रक को चोरी करके फरार हो गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया है।

प्रार्थी विकास ऐशानी ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज  कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट फर्म का संचालक है। इसमें ट्रक क्रमांक एमएच 29 टी 1367 भी है। इसका जिसका मालिक कल्याण महाराष्ट्र निवासी इब्राहिम सिद्धकी है। 19 जून को ट्रक के समान को खाली कर ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई पास सर्विस रोड में ट्रक खड़ी कर दिया था। इसके बाद 20 जून को ड्राइवर उस जगह में जाकर देखा तो ट्रक गायब  था। गाड़ी को अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया था। खमतराई थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।

खमतराई पुलिस ने चोरी की जगह और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। मुखबिर लगाकर पतासाजी की। इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपी का पता चला। उसके महासमुंद जिले के सरायपाली में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गुरदासपुर पंजाब निवासी 46 साल हरविंदर सिंह बताया। उसने ट्रक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *