रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बीजेपी प्रत्याशियों के चौथे लिस्ट को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फर्जी है. साव ने कहा, केंद्रीय कार्यालय से अभी बात हुई है. तीसरी सूची में पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को बीजेपी का प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा कोई भी अन्य सूची नहीं निकाली गई है.

इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण ने कहा, सोशल मीडिया पर बेलतरा से हर्षिता पांडेय को प्रत्याशी बनाने की सूची वायरल हो रही है, ये फर्जी सूची है. बता दें कि भाजपा ने अब तक 86 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है. 4 प्रत्याशी का ऐलान अभी भी बाकी है, जो जल्द ही जारी हो जाएगी.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *