रायपुर। भाजपा प्रत्याशियों की सूची रोक दी गई है। चर्चा है कि पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं की शिकायत, और सूची जारी होने के बाद असंतोष को देखकर रोकने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि अधिकृत सूची जारी होने में हफ्ते भर का समय लग सकता है। भाजपा की 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लीक हो गए थे। मीडिया में प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित होने के बाद कई जगहों पर असंतोष की खबर आई है। एक दर्जन से अधिक नेताओं ने अलग-अलग स्तरों पर आपत्ति जताई थी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सूची लीक होने पर कुछ नेताओं ने सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष, और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार की शाम जारी होने वाली सूची रोक दी गई है। कहा जा रहा है कि जिन स्थानों पर ज्यादा असंतोष की खबर आई है वहां नये सिरे से प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में हफ्ते भर का समय लग सकता है। बताया गया कि पार्टी पहले 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है, यहां भी कुछ जगहों पर विवाद हो रहा है। मगर घोषित प्रत्याशी नहीं बदले जाएंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *