नगर पालिकाओं में भी हुआ मितान की सेवा का विस्तार

रायपुर, 01 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मितान योजना के शुभारंभ के तत्काल बाद 30 मिनट के भीतर, हितग्राही बालोद निवासी गौरव पटेल और डिंपल पटेल के घर तक पहुंचा उनका “विवाह प्रमाण पत्र” बालोद नगर पालिका में “मुख्यमंत्री मितान योजना” के तहत स्वयं विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा और कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मितान की भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि प्रदेश के नगर निगमों में यह सुविधा उपलब्ध थी। इसका विस्तार अब नगर पालिका स्तर पर किया गया है। इससे आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आसानी से सुलभ हो सकेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *