रायपुर 28 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक ‘‘दी फ्री प्रेस जर्नल’’ के छत्तीसगढ पेज का विमोचन किया। इस दौरान राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक दी फ्री प्रेस जर्नल के राज्य संवाददाता अवधेश कुमार मलिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ पेज का नियमित प्रकाशन किया जाएगा। इस पेज के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में साढ़े चार वर्षों में हुए कार्य और प्रगति को पूरे विश्व के पटल पर लाना है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तोमर और मलिक को बधाई और शुभकामनाएं दी।
     राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक दी फ्री प्रेस जर्नल, मुंबई, इंदौर, पुणे, भोपाल आदि जगहों से प्रकाशित होता है। इस मौके पर टाटा बस्तर प्रोजेक्ट के भूतपूर्व कम्युनिकेशन हेड अशोक तोमर भी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *