इंडिगो फ्लाइट

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत सैकड़ों लोग सवार थे।

ताया जा रहा कि टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हुआ था। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी। इसके बाद गेट लॉक होने से सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे. इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *