रायपुर में एक विदेशी युवती ने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि युवती किर्गिस्तान की रहने वाली थी। वह रायपुर में फ्लैट में किराए में रहती थी। युवती का नाम नीना बिदेंको है। घटना आज सुबह 4 बजे के आस-पास की है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। रायपुर पुलिस विदेशी युवती का पासपोर्ट वीजा जब्त कर दूतावास के जरिए किर्गिस्तान संपर्क करने की कोशिश कर रही है। युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए युवती का शव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। 



युवती ने बालकनी में कपड़े सुखाने के तार से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और चांच पड़ताल में जुटी है। युवती के स्थानीय परिचितों को बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि वो हाल ही में भारत आई थी। रायपुर में टैटू आर्टिस्ट का काम कर रही थी। राजधानी रायपुर में रहकर कुछ लोगों के साथ टेटू का काम सीख रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। विदेशी लड़की का प्रेमी के साथ विवाद भी हुआ था। पुलिस बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी है। 

विदेशी लड़की रायपुर के अशोका रतन सोसायटी के फ्लैट में कुछ महीने से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक युवती के मोबाइल को जांचने पर कुछ अहम सुराग मिले हैं। 25 वर्षीय नीना बिदेंको का कुछ महीने अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। उसने अपने बॉयफ्रेंड को एक वॉट्सएप मैसेज भी भेजा है। इसमें उसने लिखा है कि मैं हर बात के लिए माफी मांगती हूं, मैंने तुम्हारा दिल दुखाया है, दिल तोड़ा है। माय लव मुझे माफ कर दो और तुम आगे बढ़ो, मेरे घर वालों को मेरी मौत की जानकारी दे देना। युवती ने मौत का वीडियो भी बनाई है। हालांकि तीन सेकंड के वीडियो में केवल बालकनी ही दिख रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *