रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए।

उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े : रायपुर : प्रदेश में औसत वर्षा दर्ज 1151.0 मि.मी.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *