रायपुर, 20 जुलाई 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यों के राज्यपाल और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थें। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक मेें रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षाे के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. एम. के. राउत, चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपरिथत थें।
बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *