रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 12 रेल परिवार के सदस्य नवम्बर माह में अपनी रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए।सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (श्रीमतीनिकिता अग्रवाल), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (निरंजन गुनीराम बडगे), सेवानिवृत्त कर्मी एवंउनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 12 रेलकर्मी में यांत्रिकी विभाग से 3, विद्युत विभाग से 2, इंजीनियरिंग विभाग से 3, वाणिज्य विभाग से 1,परिचालन विभाग से 2 एवंसुरक्षा विभाग 1कर्मचारी शामिल है।इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्रदिया गया। ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये 3,92,73,547/- का भुगतान किया गया। पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान एवं पास पत्र, सेवा मेडल आदि 30 नवंबर को प्रदान किया गया।सहायक मंडल कार्मिक अधिकारीएवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही, साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी। अंत में उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी।
