09 अगस्त 2023 को प्रथम चयन सूची होगा जारी

रायपुर, 08 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन कौशल विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 194 शासकीय आईटीआई में सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन 01 जून 2023 से 11 जून 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए 09 अगस्त 2023 को प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश हेतु संशोधित समय सारिणी विभागीय वेबसाइटcgiti.cgstate.gov.inपर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *