राजनांदगांव। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्राम सुरगी में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले के नेतृत्व करने वाले खेल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं फिट इंडिया मोमेन्ट के तहत साईकल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर साईकल रैली में हिस्सा लिया एवं फिट रहने का मूल मंत्र प्राप्त किया।

उक्त अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक देवेश कुमार द्वारा उपस्थित युवक, युवती मंडल के सदस्यों को फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खेल के द्वारा कैसे अपने शरीर को फिट रखना है, इसके बारे में बताया गया। ग्राम पंचायत सुरगी के सरपंच आनंद साहू एवं जिला युवा समन्वयक द्वारा साईकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के सभी मानकों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मोमेन्ट के तहत विभिन्न ग्रामों के युवाओं को विभिन्न गतिविधियों जैसे साईकिलिंग, दौड, लंबी कूद, ऊंची कूद, योगा, तैराकी एवं अन्य स्पर्धा के माध्यम से फिट इंडिया मोमेन्ट को सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से कोविड-19 महामारी को लेकर विभिन्न विकासखंडों में पोस्टर एवं दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *