राजनांदगाँव . राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह तोमर एवं महासचिव विनोद सिंह के नेतृत्व में कुशल सिंह राजपूत को राजनांदगाँव जिले का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजनांदगाँव का विस्तार एवं कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सुशांत सिंह राजपूत की मौत जो कि संदेहास्पद है एवं कंगना राणावत के विरूद्ध हो रही ज्यादती को हम बर्दाश्त नही करेंगे।

इसी परिपेक्ष में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी ने कंगना राणावत से मिलकर उनको समर्थन देने एवं रक्षा कवच के रूप में कार्य करने का आवश्वासन दे चुके है एवं मुम्बई हवाई अड्डे में समर्थन दे चुके है। राजनांदगाँव करणी सेना भी जल्द ही संजय राउत का पुतला दहन करेगी एवं उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *