राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में ग्रास रूट हॉकी को मजबूत करने एवं यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 23 दिसम्बर तक बालक एवं बालिका राजनांदगांव हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें टूर्नामेंट से संबंधित रूपरेखा पर विचार किया गया। बताया गया कि इस प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं मेजबान राजनांदगांव की तीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बैठक में शिवनारायण धकेता, सत्यनारायण शर्मा, राम अवतार जोशी, रमेश डाकलिया, नीलम चंद जैन, फिरोज अंसारी, छोटेलाल रामटेके, भागवत यादव, अशोक नागवंशी, भूषण साव, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, अमित माथुर, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, संतोष चोखांद्ररे, दिलीप रावत, किशोर धीवर, सचिन खोब्रागढे़, कुशाल यादव, कृष्णा यादव, अनीश रजा, शकील अहमद, दिपेश चौबे, हारून खान, अभिनव मिश्रा, मनोज सिन्हा आदि मौजूद रहे। हॉकी स्टैडियम में बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *