लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलदगी के राजातालाब में एक महिला की लाश मिली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात्रि 9 बजे बेलदगी कोरवा पारा निवासी घर के सभी परिवार नजदीक में ही दशहरा देखने शंकर घुटरा गए हुए थे।

 संतोषी कोरवा पति उदित कोरबा (45 वर्ष) रात को घर में अकेली थी। आशंका जताई जा रहा है कि महिला शौच के लिए बाहर निकली हुई थी, लेकिन पैर फिसलने से तालाब में जा गिरी होगी। सुबह ग्रामीणों के द्वारा देखा गया कि पानी में एक महिला का शव तैर रहा है।

 उनके परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों के द्वारा पुलिस थाना लखनपुर में जानकारी दी गई, जहां पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए लखनपुर लाया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *