रायपुर। : गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा और वीरता पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। विशिष्ट सेवा के लिए एक, सराहनीय सेवा पदक के लिए 10 और वीरता पदक के लिए आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है।
इन्हें मिला विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक
प्रदीप गुप्ता (भापुसे) संचालक, संचालनालय लोक अभियोजन नवा रायपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वालों का नाम
सोहन लाल-उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा- दुर्ग।
मनीषा सिंह नयन- निरीक्षक(एम), पुलिस अधीक्षक कार्यालय-जगदलपुर।
वर्षा शर्मा- उप निरीक्षक(एम), पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय- राजनांदगांव।
कमलेश कुमार सोनबोईर-उप निरीक्षक,(एम), पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय-राजनांदगांव।
पीडी अशोक कुमार-उप निरीक्षक(एम), एसटीएफ बघेरा- दुर्ग।
तुला राम बांक- सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना, डोंगरगढ़- राजनांदगांव।
अरुण बहादुर-प्रधान आरक्षक, 12 वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज-बलरामपुर।
केशव कुमार ध्रुव- प्रधान आरक्षक, पुलिस लाइन- बीजापुर।
अश्वनी कुमार सिंह-प्रधान आरक्षक, डीएसबी, भिलाई- दुर्ग।
रविंद्र कुमार भूआर्य-आरक्षक, पुलिस थाना, चारामा- कांकेर।
वीरता पदक प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारियों के नाम
अजय सोनकर-निरीक्षक, डीआरजी-नारायणपुर।
अब्दुल समीर-निरीक्षक, पुलिस थाना, बोरतालाब-राजनांदगांव।
रमन उसेंडी-निरीक्षक, पुलिस थाना मरदापाल-कोंडागांव।
लीलाधर राठौर-निरीक्षक, एसएचओ पाली-कोरबा।
ओमप्रकाश सेन-कंपनी कमांडर, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग।
संतोष हेमला-उप निरीक्षक, डीआरजी-दंतेवाड़ा।
रमेश कुमार सोरी-सहायक उप निरीक्षक, पुलिस लाइन-कोंडागांव।
टीपी दिलीप-प्रधान आरक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग।
