जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का ऑडियो वायरल होने के बाद विवि प्रशासन से लेकर कृषि कॉलेज के तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों इससे नाराज हैं। इधर विवि के विद्यार्थियों ने पहले ही इस पर अपनी नाराजगी बयां कर कृषि कॉलेज डीन को मामले की जांच करे दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है। अब विवि प्रशासन भी मामले की सत्यता को जांचने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। विवि प्रशासन के मुताबिक इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को बन सकती है जांच कमेटी: विवि के कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी और लोगों से चर्चा कर जांच कमेटी गठित की जाएगी। ऑडियो की सत्यता की जांच के बाद इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए दो से तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाई जा रही है, जो जांच करे विवि प्रशासन को अपनी रिपोर्ट देगी। इधर पुलिस ने आशिक मिजाज प्रोफेसर की शिकायत पर ऑडियो वायरल करने की जांच तेज कर दी है। संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनके बयान लिए जा रहे हैं।

इसकी होगी जांच

– ऑडियो में किस प्रोफेसर की आवाज है

– प्रोफेसर से बात कर रही युवती कौन है

– यह ऑडियो कब और कहा का है

– प्रोफेसर किस निजी कंपनी का काम करते हैं

– निजी कंपनी में युवती की क्या भूमिका है

– कॉलेज में निजी कंपनी का काम हो रहा था या नहीं..

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *