राजनांदगांव. NSUI पूर्व राष्ट्रीय महासचिव निखिल दिवेदी एवं NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशासा पर उनके कार्यशैली के आधार पर राजनादगांव जिले के छुरिया ब्लॉक के विक्रांत शुक्ला को NSUI सोशल मीडिया का प्रदेश सयोंजक नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि विक्रांत शुक्ला पूर्व जनपद सदस्य नरेश शुक्ला के सुपुत्र है।
उनकी नियुक्ति पर राजनांदगांव NSUI के जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, शुभम शुक्ला, राजा यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है !
