राजनांदगांव के पूर्व सांसद खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के असमय निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर ने शोक संवेदना व्यक्त कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन व्यक्त किये है।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया जैसे ही तड़के बाबा भैया के निधन की सूचना मिली सभी हतप्रभ व शोकाकुल हो कर समाचार को गलत होने कामना करने लगे क्योंकि देवव्रत सिंह का विशाल व्यक्तित्व,मधुर व्यवहार के सभी कायल थे।उनके निधन पर प्रदेश के यशस्वी ने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने का निर्देश जारी कर उनके प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त किये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये है।अंत्येष्टि में शामिल वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवव्रत सिंह को एक विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व निरूपित करते हुए कहा कि समग्र विकास की परिकल्पना के साथ राजनीति करने के लिए चर्चित श्री सिंह के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति भी बताया।प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने देवव्रत सिंह जी के निधन पर छ ग व भारतीय राजनीति का ध्रुव तारा अस्त होना कहा।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी व शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवव्रत सिंह जी का मधुर व्यवहार उनके विशाल व्यक्तित्व का परिचायक रहा है कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ,सांसद रहे व खैरागढ़ विधानसभा के अपराजेय योद्धा के निधन से राजनीति मे जो रिक्तता हुई है उसे पूरा किया जाना कठिन है।
देवव्रत सिंह जी के निधन पर कमल विलास पैलेस में मंत्री कवासी लखमा, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक प्रमोद शर्मा, विधायक छन्नी चंदू साहू,विधायक धर्मजीत सिंह रायपुर जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य शरीक रईस खान, कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफ़ीज खान,प्रदेश भर के राजनीतिज्ञ समाजसेवी सहित स्वर्गारोही व्यक्तित्व देवव्रत सिंह को पूर्व मंत्री व अन्तव्यवसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला,संसदीय सचिव एवं विधायक इंद्रशाह मंडावी, पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक भुवनेश्वर बघेल, विधायक छन्नी साहू,पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार,प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज़ खान,खादी ग्रामोद्योग सदस्य श्री किशन खण्डेलवाल,महापौर हेमा देशमुख,कमलजीत पिंटू, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, पूर्व जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष अलाली राम यादव, रमेश राठौर,पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी,जिला युका अध्यक्ष मनीष निर्मलकर,राजगामी संपदा सदस्य रमेश खंडेलवाल,उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा,मोती साहू,महामंत्री गोवर्धन देशमुख,पंकज बांधव,संजय जैन, संध्या देशपांडे,सेवादल अध्यक्ष बबलू कसार,जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी,सुरेन्द्र दाऊ, महेंद्र यादव,मदन साहू,अशोक फडनवीस,विभा साहू, महेन्द्र शर्मा,प्रवीण मेश्राम,कोमल साहू, रमेश साहू,राजकुमारी सिन्हा,नजीमुद्दीन जी,आसिफ अली,सूर्यकांत जैन, मेहुल मारू,इब्राहिम मुन्ना भाई, सिद्धार्थ डोंगरे, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल,सहित कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।*

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *